मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे के इस अधिकारी को सीबीआई ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रेलवे के इस अधिकारी को सीबीआई ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

नई दिल्ली।

पूर्वोत्तर रेलवे के एक बड़े अधिकारी को सीबीआई ने भ्रष्टाचार और घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अफसर का मोबाइल फोन, फाइलें और हार्डडिस्क को सीबीआई ने कब्जे में ले लिया है। यह कार्रवाई रेलवे को सामग्री आपूर्ति करने वाली गोरखपुर की एक फर्म की शिकायत पर की गई। राजघाट थाना क्षेत्र के अलहदादपुर निवासी प्रणव त्रिपाठी ने सीबीआई के एंटी करप्शन ब्रांच, लखनऊ के एसपी से 9 सितंबर को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी फर्म सूक्ति एसोसिएट जेम पोर्टल पर पंजीकृत है। उनकी फर्म को रेलवे मे आपूर्ति का एक ठेका मिला है, जिसकी वैधता 15 जनवरी 2024 तक है।

हम बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक (पीसीएमएम) केसी जोशी के ठिकानों से करीब 2.64 करोड़ की नगदी बरामद की गई है। गोरखपुर से नोएडा तक एक साथ हुई कार्रवाई में भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। मामला ताज़ा है दो दिन पहले यह कारवाई की गई है।

प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक ही पूर्वोत्तर रेलवे में खरीद और आपूर्ति के सर्वेसर्वा हैं। उन्होंने उनकी फर्म का जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए लिख दिया है। उन्होंने धमकी दी है कि सात लाख रुपये रिश्वत नहीं दी तो जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के साथ चालू टेंडर भी रद्द करा देंगे।

शिकायत दर्ज कर सीबीआई ने प्राथमिक छानबीन की। भ्रष्टाचार का मामला पुख्ता होने के बाद सीबीआई की दो टीमें मंगलवार की शाम को गोरखपुर और एक टीम नोएडा पहुंची। गोरखपुर में योजना के मुताबिक घूस के तीन लाख रुपये लेकर प्रवण को पीसीएमएम के कौवाबाग स्थित सरकारी आवास पर भेजा और कुछ ही देर में सीबीआई अफसर भी जा पहुंचे।

सीबीआई ने तीन लाख रुपये नकदी बरामद करते हुए केसी जोशी को बैठा लिया। इसके बाद सीबीआई टीम आवास से लेकर कार्यालय पर छानबीच में जुट गई। रातभर चली कार्रवाई के बाद एक टीम केसी जोशी को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई जबकि दूसरी टीम कार्यालय में दिन में दो बजे तक फाइलें और कंप्यूटर खंगालती रही। इस दौरान डिपो से भी फाइलें मंगाई गईं।

उधर, नोएडा के सेक्टर 50 स्थित जोशी के मकान में भी सीबीआई ने तलाशी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि 2.61 करोड़ की नकदी नोएडा स्थित घर से बरामद हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें