मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

'दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोरोना मरीजों के केस, चिंता की बात नहीं', अरविंद केजरीवाल बोले- वायरस से लड़ने के लिए 7986 तैयार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
'दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोरोना मरीजों के केस, चिंता की बात नहीं', अरविंद केजरीवाल बोले- वायरस से लड़ने के लिए 7986 तैयार

Coronavirus Cases Today: सीएम केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि दिल्ली में कोरोना मरीजों के मामले बढ़ रहे हैं. हमारी सरकार कोरोना वायरस से लड़ने को पूरी तरह तैयार है.

Coronavirus Cases in India: पिछले कुछ दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को सीएम केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना मरीजों के मामले बढ़ रहे हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कोरोना के मुद्दे पर वरिष्ठ नौकरशाहों और विशेषज्ञों के साथ बैठक के तत्काल बाद एक प्रेस काॅन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में लोगों को कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा कि हमारी सरकार कोरोना वायरस से लड़ने को पूरी तरह तैयार है. हमारे पास सरकारी लैब में चार हजार टेस्ट करने की क्षमता है. कोविड-19 से लड़ने के लिए हम पास 7,986 बेड तैयार हैं. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि देश के छह राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. दिल्ली में हालात चिंताजनक नहीं है.

केंद्र की सूची में दिल्ली का नाम नहीं

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि कोरोना के मामले को लेकर केंद्र ने 6 राज्यों की सूची जारी की थी. इन राज्यों में सूची में शामिल राज्यों में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा बढ़े हैं. इस सूची देश की राजधानी दिल्ली का नाम नहीं था. दिल्ली में 15 मार्च को 42 केस थे, 30 मार्च को यह बढ़कर 295 हो गए. हम कोरोना की स्थितियों का जायजा ले रहे हैं. हमारी सरकार समय रहते सभी स्तर पर जरूरी कदम उठाने में कोई कोताही नहीं बरतेगी.

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार यानी 30 मार्च को कोरोना के मसले पर विभाग के वरिष्ठ नौकरशाहों और चिकित्सकों के साथ आपात बैठक की थी. बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि दिल्ली वालों को कोरोना को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. साथ ही ये भी कहा था कि शुक्रवार को सीएम को अन्य राज्यों में कोविड की स्थिति और बढ़ते मामलों से निपटने के तरीके के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 31 अगस्त के बाद पहली बार दिल्ली के कोरोना मामले 300 तक पहुंचने के एक दिन बाद आपात बैठक गुरुवार को हुई थी. चिंता की बात यह है कि बुधवार को दिल्ली में कोरोना पाजिटिविटी रेट बढ़कर 13.89 प्रतिशत हो गई. गुरुवार को इसमें गिरवाट आई है. दिल्ली में पिछले 31 अगस्त को 377 मामले दर्ज किए गए थे. साथ ही दो लोगों की मौतें भी हुईं थीं. उस समय पाॅजिटिविटी रेट 2.58 प्रतिशत थी.

2 दिन पहले आए थे 295 मामले सामने

दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 30 मार्च को कोरोना के 295 नए मामले सामने आने के बाद से दिल्ली सरकार एक्शन मोड में आ गई है. दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट बुधवार की तुलना में गुरुवार को गिरकर 12.48 फीसदी हो गई है. बुधवार को पाॅजिटिविटी रेट 13.89 फीसदी दर्ज किया गया था. वर्तमान में दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 932 है.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें