मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

जमुई से आरजेडी उम्मीदवार अर्चना रविदास पर धारा 144 उल्लंघन करने का मामला दर्ज -सीओ ने कार्रवाई करते हुए किया केस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जमुई से आरजेडी उम्मीदवार अर्चना रविदास पर धारा 144 उल्लंघन करने का मामला दर्ज   -सीओ ने कार्रवाई करते हुए किया केस

जमुई से आरजेडी उम्मीदवार अर्चना रविदास पर धारा 144 उल्लंघन करने का मामला दर्ज

-सीओ ने कार्रवाई करते हुए किया केस

जमुई: महागठबंधन की ओर से लोकसभा से आरजेडी उम्मीदवार अर्चना रविदास पर सिकंदरा थाने में धारा 144 के उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।सिकंदरा सीओ नेहा रानी ने शुक्रवार की रात्रि धारा 144 के उल्लंघन मामले में अर्चना रविदास समेत उनके कई समर्थकों पर मामला दर्ज कराया है।दरअसल अर्चना रविदास पर कार्रवाई जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर एक साथ काफी संख्या में भीड़ जुटाने एवं प्रचार प्रसार करने के एक मामले में की गई है। अंचलाधिकारी ने बताया कि पूरे जिला में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद धारा 144 लागू है। इसी क्रम में उन्हें सूचना मिली कि सिकंदरा चौक के पास अर्चना रविदास जिला प्रशासन की अनुमति के बिना ही दस गाड़ी के काफिलों के साथ 40 से 50 की संख्या में भीड़ जुटाई हुई है और अपना प्रचार प्रसार करने में लगी है।जिसके बाद इस मामले के तूल पकड़ते ही जिला प्रशासन हरकत में आई और जांच में फोटो और आरोप दोनों सही पाए गए।जिसके बाद जमुई जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मामले को दर्ज कर लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें