मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

जेल में बंद हेमंत सोरेन से जुड़ी सरहुल की झांकी मामले मे 26 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जेल में बंद हेमंत सोरेन से जुड़ी सरहुल की झांकी मामले मे 26 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाना में प्राथमिकी  दर्ज

जेल में बंद हेमंत सोरेन से जुड़ी सरहुल की झांकी मामले मे 26 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज

रांची: राजधानी रांची में सरहुल पर्व की झांकी में हेमंत सोरेन को जेल में दिखाने को लेकर 26 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सरहुल जुलूस के दौरान जिला प्रशासन की ओर से तैनात दंडाधिकारी विनय कुमार के बयान पर रांची के कोतवाली थाने में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष समेत 26 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज प्राथमिकी में लिखा गया है कि केंद्रीय सरना समिति के फूलचंद तिर्की के नेतृत्व में निकली झांकी में धार्मिक अवसर का इस्तेमाल राजनीतिक मंशा से किया गया है। धार्मिक झांकी में राजनीतिक मुद्दों को लाया गया है, जो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है।जिन 26 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की, उपाध्यक्ष प्रशांत टोप्पो, प्रमोद एक्का, निर्मल पाहन, केंद्रीय सेवा समिति के महासचिव संजय तिर्की, विनय उरांव, राजू उरांव, सुरेंद्र मुंडा, पंचम लोहरा, शंकर लोहरा आकाश उरांव, दीनू उरांव, प्रदीप लकड़ा, रवि लकड़ा भुनेश्वर लोहरा, ललित कच्छप, विनोद भगत, पुरन, बलकु उरांव, किशन लोहरा, सोनू तिर्की, कुलदीप, समरा उरांव, अनुप मुंडा और अमर तिर्की का नाम शामिल है। आपको बता दें कि राजधानी रांची में गुरुवार को सरहूल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में एक झांकी भी नजर आया जिसमें हेमंत सोरेन को सलाखों के पीछे दिखाया गया। वहीं ठीक उनके सामने दाएं और बाईं ओर ईडी व सीबीआई को दिखाया गया। मालुम हो कि सरहूल की शोभायात्रा में लाखों आदिवासी समाज के लोग शामिल होते हैं। इस झांकी के माध्यम से आदिवासियों में संदेश देने की कोशिश की गई है कि किस तरह से एक आदिवासी मुख्यमंत्री को जेल के सलाखों के पीछे डाल दिया गया। साथ ही इस झांकी में लिखा हुआ था कि जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा। इसके अलावा लिखा हुआ था कि भगवान बिरसा मुंडा के उलगुलान में अंग्रेजों के द्वारा शोषण और वर्तमान में झारखंड के विकास की लड़ाई में हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा शोषण किया जा रहा है। यह झांकी केंद्रीय सरना समिति की ओर से तैयार की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें