मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

एअर इंडिया की दुबई-दिल्ली उड़ान से कारतूस मिलने की पुलिस ने शुरू की जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एअर इंडिया की दुबई-दिल्ली उड़ान से कारतूस मिलने की पुलिस ने शुरू की जांच

नई दिल्ली। दुबई से 27 अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंची ‘एअर इंडिया’ फ्लाइट्स की एक ‘पॉकेट सीट’ (सीट के पीछे सामान रखने के लिए बनाई गई बैगनुमा जगह) में कारतूस मिलने के बाद पुलिस इस संबंध में सुरक्षा उल्लंघन की जांच कर रही है।आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि ‘एअर इंडिया’ के एक कर्मचारी को 27 अक्टूबर को उड़ान की नियमित सफाई के दौरान यह कारतूस मिला। इसके बाद आईजीआईए पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। क्रू मेंबर ने जैसे ही विमान में कारतूस देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अन्य अधिकारियों को दी। दरअसल यह घटना उस वक्त सामने आई है, जब बीते कुछ दिनों से अलग-अलग फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं।इससे पहले, एअर इंडिया के प्रवक्ता ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, "27 अक्टूबर को दुबई से दिल्ली आने के बाद हमारी फ्लाइट संख्या AI916 की एक सीट की पॉकेट में कारतूस मिला था। प्रवक्ता के मुताबिक विमान के सभी यात्री सुरक्षित उतर चुके थे। एयर इंडिया ने निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए तुरंत एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी जांच चल रही है।उल्लेखनीय है कि पिछले 15 दिनों में भारतीय विमानन कंपनियों की ओर से संचालित 275 से अधिक विमानों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकियां मिली हैं। इनमें से ज्यादातर धमकियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी गईं। विमानन कंपनियों को बम से उड़ाने की धमकियों के बीच 21 अक्टूबर को नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा था कि फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी देने वालों के नाम ‘नो फ्लाई लिस्ट' में शामिल किए जा सकते हैं। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) इस मुद्दे पर लगातार गृह मंत्रालय के संपर्क में है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें