मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाढ़ के पानी में बही कार, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाढ़ के पानी में बही कार, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में एनएच 30 पर दरभा के पास बाढ़ के पानी के तेज बहाव में एक कार बह गई। इस घटना में कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। वहीं कार के ड्राइवर ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई।

एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने इसकी पुष्टि करते हुए बुधवार काे बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

एडिशनल एसपी के अनुसार तमिलनाडु निवासी परिवार बरसात में वाटर फॉल का आनंद लेने के लिये अपनी कार से तीरथगढ़ जलप्रपात घूमने के लिये जा रहा था। कार सवार मालिक 43 वर्षीय राजेश रायपुर में रहकर ठेकेदारी करता था। मंगलवार को राजेश कार में पत्नी पवित्रा 40 वर्ष, सौजन्या 7 वर्ष, सौमया 4 वर्ष को लेकर रायपुर से दंतेवाड़ा मां दंतेश्वरी के मंदिर पंहुचे थे। इसके बाद मंगलवार काे ही तीरथगढ़ घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दाैरान जैसे ही वाहन कांगेर घाटी के पास पहुंचा कि तेज बारिश होने से कार बाढ़ के बहाव में बह गई। इसके बाद चारों को बचाने के लिए दरभा पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बरसात का पानी (बाढ़) अधिक होने के कारण पति-पत्नी सहित दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। एसडीआरएफ की टीम ने देर रात चारों के शव को निकालकर मेकाॅज अस्पताल जगदलपुर भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद आज शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बताया जाता है कि हादसे के वक्त कार का ड्राइवर ने किसी तरह से तैरकर पेड़ के सहारे अपनी जान बचाई। हादसा तेज बहाव में लापरवाही की वजह से हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें