मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

हिमाचल प्रदेश के चंबा में कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हिमाचल प्रदेश के चंबा में कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कार खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। यह कार चंबा जिले के तीसा इलाके में चनवास से होकर गुजर रही थी, इसी दौरान वह करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। गुरुवार रात यह घटना घटी। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। तीसा के भंजराडू से चिनवास शाहवा मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तुरंत पुलिस व प्रशासन को जानकारी दी गई।

रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका है कि सड़क पर फिसलन या वाहन की तकनीकी खराबी दुर्घटना का कारण हो सकती है।

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर सतर्कता बरतने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस हादसे पर दुख जताया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "चंबा जिला के तीसा के चनवास में हुई कार दुर्घटना में 6 लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत जनों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें।"

भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी 6 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "चंबा जिला के तीसा के चनवास में हुई कार दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। पीड़ित परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें