मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश के हरदोई में बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, छह की मौत, सात घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश के हरदोई में बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, छह की मौत, सात घायल

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि शादी से लौट रहे बरातियों की कार तेज रफ्तार में भुप्पा पुरवा मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इससे कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस उपाधीक्षक अनुज मिश्र ने बताया कि शनिवार तड़के लगभग 03 बजे थाना मझिला के कुसमा गांव से शादी कराकर पाली लौट रहे बारातियों की एक आर्टिगा कार भुप्पा पुरवा मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जितेंद्र (22), आकाश (18), सिद्दार्थ (6), रामू (35), उदय वीर (23), जौहरी (40) शामिल हैं। पुलिस ने सभी शवों को एवं घायलों को सीएचसी शाहाबाद एंबुलेंस से भिजवाया। घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन मौके पर पहुंचे और पुलिस को दिशा-निर्देश दिए। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें