मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ : गरियाबंद जिले में कार बेकाबू होकर नाले में गिरी, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष समेत दो लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ : गरियाबंद जिले में कार बेकाबू होकर नाले में गिरी, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष समेत दो लोगों की मौत

गरियाबंद /रायपुर।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देर रात ड्राइवर को झपकी आने से कार एक पत्थर से टकराकर बेकाबू होकर नाले में गिर गई जिससे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष समेत 2 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 3 लोग घायल हैं।सभी को आज सुबह बाहर निकला गया ।मृतकों के शव को आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जबकि घायलों का फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है।फिंगेश्वर थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने आज जानकारी दी है कि एक कार में बिलाईगढ़ से 5 लोग सवार होकर गरियाबंद के भूतेश्वर नाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। घयलों ने बताया कि इसी दौरान रविवार-सोमवार की रात 2 बजे कार चला रहे पंकज दास को झपकी आ गई। जिस कारण कार एक पत्थर से टकराकर सीधे नाले में गिर गई। और डोर लॉक होने से 5 लोग अंदर ही फंसे रह गए। जब सुबह करीब 5 से 6 बजे आस -पास क्षेत्र के ग्रामीण शौच के लिए नाले के पास पहुंचे, तो उनकी नजर कार पर पड़ी। जिसके बाद गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया।उन्होंने फिंगेश्वेर पुलिस को सूचना दी सुबह लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया, तब तक भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष समेत 2 लोगों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान बिलाईगढ़ जिले के भटगांव निवासी लोकेश साहू और पंकज दास मानिकपुरी ​​​​​​भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप में हुई है। इनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि राजेश कुमार आदित्य, ननकी साहू और दयाराम यादव को गंभीर चोटें आई है। तीनों घायलों को फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें