मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

कार खड़े ट्रक से टकराई, कार सवार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कार खड़े ट्रक से टकराई, कार सवार की मौत

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार और बुधवार की दमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार की मौत हो गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम उपरांत आज बुधवार काे परिजनाें काे साैप दिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना मणिपुर थाना इलाके के भिट्ठीकलां के पास रात लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच सफेद रंग की स्विफ्ट कार (सीजी 04 क्यूएस 4079) खड़े ट्रक से टकरा गई। कार में दाे लोग सवार थे। देर रात को अंबिकापुर से रायपुर के लिए रवाना हुए थे। इसी बीच अंबिकापुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर भिट्ठीकलां के पास उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई।

कार के ऊपर का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों में जोरदार टक्कर की आवाज से हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंच गए। पुलिस सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद पैसेंजर सीट पर फंसा युवक बुरी तरह से घायल हो गया था। अस्पताल लेकर जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शव को कब्जे से में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

पुलिस ने ट्रक और कार चालक की तलाश में जुट गई है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें