मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत, दो गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर

/ बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला में देर रात एक

भीषण सड़का हादसा हो गया, जहां एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में

दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप

से घायल है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर घायलों को अस्पताल

पहुंचाया ।

तोरवा पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात

करीब 12 बजे तोरवा क्षेत्र के पावर हाउस के पास मेन रोड में तेज रफ्तार कार

डिवाइडर से टकरा गई।जानकारी के अनुसार देवरी खुर्द के रहने वाले राजेंद्र

सिंह, भागीरथी यादव दो अन्य दोस्त कुल चार लोग सियाज कार में बीती रात करीब

12 बजे शहर से अपने घर की ओर जा रहे थे।कार अनियंत्रित होकर सड़क में बने

डिवाइडर से टकरा कर लोहे के बिजली पोल में जा घुसी।जिससे कार के परखच्चे

उड़ गए. हादसे में कार सवार चार लोग अंदर में ही फंस गए। कार पूरी तरह चिपक

गई थी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से

घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से

अंदर फंसे लोगों को निकाल कर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों

ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, वहीं दो घायलों का उपचार जारी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें