मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

जगदलपुर : दो दुकान के साथ बाहर खड़ी एक कार व मोटरसाइकिल जलकर हुई खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जगदलपुर, । जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड स्थित कपड़े

की दुकान सावी साड़ी हाउस में बुधवार सुबह आग लगने से दुकान में रखा लाखों

रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। धुआं निकलता देख लोगों द्वारा सूचना पुलिस

को दी गई, लेकिन देखते ही देखते आग तेजी से दुकान में फैल गई और आग से

इसके बगल की एक अन्य जान प्लेयर नामक दुकान भी जलकर खाक हो गई। इतना ही

नहीं इस दुकान के बाहर खड़ी एक कार और मोटरसाइकिल भी जलकर खाक हो गई।

सूचना

के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के लिए तीन से

अधिक फायर ब्रिगेड के वाहनों की मदद से लगभग दो घंटे के बाद आग पर काबू

किया जा सका। फिलहाल आग लगने का कारण का पता नहीं चला है, लेकिन आग काफी

तेजी से फैली, आग की लपट दूर तक दिखाई दे रही थी। सुबह-सुबह हुई इस अगजनी

में दो दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई और फायर ब्रिगेड की टीम ने तीसरे

दुकान को जलने से बचा लिया है। इस दौरान दुकानें खुली नहीं होने से और वहां

कोई मौजूद नहीं रहने से कोई जनहानि नहीं हुई है।

प्राप्त जानकारी

के अनुसार सूचना पर कोतवाली पुलिस, यातायात पुलिस दमकल की गाड़ियों के साथ

बचाव दल मौके पर पहुंचकर लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू कर

लिया। इस घटना के दौरान दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल के साथ ही कार भी

जल गई। जबकि उस मोटरसाइकिल और कार को हटाकर बचाया जा सकता था, लेकिन वहां

मौजूद लोग तमाशबीन बनकर आगजनी की वीडियो बनाते रहे, और मोटरसाइकिल के साथ

ही कार भी जलकर खाक हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें