मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

क्लास 9-10वीं सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी -98 फीसदी शिक्षक हुए पास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
क्लास 9-10वीं सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी -98 फीसदी शिक्षक हुए पास

क्लास 9-10वीं सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी

-98 फीसदी शिक्षक हुए पास

पटना।बिहार बोर्ड ने क्लास 9वीं और 10वीं के लिए सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 20 हजार 842 शिक्षक शामिल हुए थे, जिसमें 20 हजार 354 शिक्षक पास हुए हैं। पास होने का प्रतिशत 98 प्रतिशत है। शिक्षक अभ्यर्थी अपना रिजल्ट बोर्ड के वेबसाइट https://www.bsebsakshamta.com पर देख सकते हैं।सक्षमता परीक्षा के अलग-अलग विषयों में कुल 20 हजार 842 शिक्षक शामिल हुए थे। इसमें अंग्रेजी में 1 हजार 128, हिंदी में 1 हजार 445 , गणित में 2 हजार 982, विज्ञान में 2 हजार 786, संस्कृत में 1 हजार 237, सामाजिक विज्ञान में 5 हजार 987 और उर्दू विषय में 600 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।इसके अलावा शारीरिक शिक्षा में 1 हजार 332, बांग्ला में 2, नृत्य में 21, अर्थशास्त्र में 443, ललित कला में 168, गृह विज्ञान में 69, लाइब्रेरियन में 1 हजार 438, मैथिली में 126, संगीत में 1 हजार 071 और पर्शियन विषय में 7 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस सक्षमता परीक्षा में सिर्फ 488 शिक्षक फेल हुए हैं, जिन्हें ‘विशिष्ट शिक्षक’ बनने के लिए आगामी परीक्षाओं में पास होना आवश्यक है।वहीं, कक्षा 11वीं और 12वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें 5 हजार 467 शिक्षक शामिल हुए थे, जिसमें 5 हजार 313 पास हुए हैं। पास होने का प्रतिशत 97.18 है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें