बीजेपी ने दुमका से सीता ,धनबाद दुल्लू महतो और चतरा से कालीचरण सिंह को बनाया लोकसभा का उम्मीदवार

बीजेपी ने दुमका से सीता ,धनबाद दुल्लू महतो और चतरा से कालीचरण सिंह को बनाया लोकसभा का उम्मीदवार
रांची: बीजेपी ने अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें उन्होंने झारखंड के तीन सीटों पर उम्मीदवार भी घोषणा कर दी है। दुमका से सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा धनबाद से ढुल्लू महतो तो चतरा से कालीचरण मुंडा बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने इससे पहले अन्य प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। पिछले दिनों जारी बीजेपी की लिस्ट में दुमका से सुनील सोरेन का नाम की घोषणा की गई थी ,लेकिन अब इनकी जगह झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर बीजेपी में आयीं सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है। तीनों लोकसभा सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है।





