मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली की सड़कों पर लगेंगे AI कैमरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली की सड़कों पर लगेंगे AI कैमरा

दिल्ली।

दिल्ली सरकार आर्टिफिशियल

इंटेलिजेंस-आधारित कैमरे लगाने की योजना बना रही है जिस पर 20

करोड़ रूपए खर्च होंगे। सड़कों पर सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए विभाग ने पूरी

दिल्ली में एकीकृत यातायात प्रवर्तन प्रबंधन प्रणाली (आईटीएमएस) तैनात करने की पहल

की है, जो उन्नत एआई-आधारित वीडियो की मदद से

दुर्घटनाओं और संबंधित मौत की संख्या को कम करने में मदद करेगी। आईटीएमएस का

उद्देश्य इसको लेकर एक अधिकारी ने बताया कि आईटीएमएस का उद्देश्य यातायात नियमों

का उल्लंघन करने वाले ड्राइवरों की संख्या को कम करना, अपराधियों को दंडित करना और जंक्शनों पर सड़क सुरक्षा जागरुकता पहल चलाना

है, जिससे दिल्ली की सड़कें पैदल चलने वालों और

मोटर चालकों दोनों के लिए सुरक्षित हो सकें।

ट्रिपल राइडिंग का पता लगाने से लेकर

गाड़ी चलाते समय सेलफोन का इस्तेमाल करने वालों आदि का पता लगाने के लिए दिल्ली

सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित कैमरे लगाने की योजना बना रही है। इसके तहत शहर में चलने वाले ओवरएज वाहनों से

लेकर वैध पीयूसीसी के बिना चलने वाले वाहनों तक राेक लगाई जा सकेगी। 20 करोड़ की

है परियोजना स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) आधारित उल्लंघन पहचान कैमरे

स्थापित करने की पूरी परियोजना 20 करोड़ रुपये की

लागत से होने का अनुमान है और दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने ऐसे कैमरे और सहायक

तकनीक की खरीद के लिए एक निविदा जारी की है।

यह प्रणाली भारी वाहनों की पहचान

करेगा और यदि वाहन नियम का उल्लंघन कर रहा है तो एक अलर्ट उत्पन्न करेगा। सिस्टम

प्रत्येक वाहन के उल्लंघन इतिहास पर नज़र रखेगा और आवश्यकतानुसार रिपोर्ट तैयार

करेगा। राजधानी में प्रमुख उल्लंघनों में गति उल्लंघन, बिना हेलमेट के सवारी करना, तीन बार सवारी

करना, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाना, फोन काल पर गाड़ी चलाना और वाणिज्यिक वाहनों के मामले में

ओवरलोडिंग आदि शामिल हैं।इसी तरह गलत लेन में गाड़ी चलाना, बसों का निर्धारित लेन में न चलना, सड़कों पर निजी वाहन पार्क करना अन्य मुद्दों में शामिल हैं। इसके जरिए

ट्रिपल राइडिंग का पता लगाने से लेकर गाड़ी चलाते समय सेलफोन का इस्तेमाल करने

वालों आदि का पता लगाया जा सकेगा। इसके जरिए से शहर में चलने वाले ओवरएज वाहनों से

लेकर वैध पीयूसीसी के बिना चलने वाले वाहनों पर भी रोक लगेगी। इस टेक्नोलॉजी से

दुर्घटनाओं संबंधित मौत की संख्या में भी कमी आएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें