झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख और हफीजुल हसन को ईडी का समन,25 मई को पुछताछ के लिए बुलाया

झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख और हफीजुल हसन को ईडी का समन,25 मई को पुछताछ के लिए बुलाया
रांची : ईडी ने गुरुवार को झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख और हफीजुल हसन को समन भेजा है। ईडी ने समन भेजकर 25 मई को दोनों मंत्रियों को रांची के हिनु स्थित ईडी ऑफिस पूछताछ के लिए बुलाया है।आपको बता दें कि टेंडर कमीशन घोटाले की जांच कर रही ईडी ने इससे पहले मंत्री आलमगीर आलम को 12 मई को समन भेजा था। इसके बाद ईडी ने आलमगीर आलम को समन भेजकर 14 मई को पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष उपस्थित होने को कहा था। वही इससे पहले ईडी के मंत्री के पीएस संजीव लाल और सहायक जहांगीर आलम के घर पर छापेामारी की थी। इस दौरान जहांगीर के घर से 35.23 करोड़ बरामद हुए थे। बरामद पैसों के संबंध में ईडी ने आलमगीर आलम से दो दिन पूछताछ की थी। इसके बाद ईडी ने 14 मई को 9 घंटे और 15 मई को छह घंटे तक पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। वही ईडी ने खुलासा किया है कि टेंडर घोटाला 3000 करोड़ रुपए का है।यह पैसा बांग्लादेश सहित अन्य देशों में भी भेजा जाता था।





