मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

शाहजहां की गिरफ्तारी पर नहीं है कोई रोक : हाईकोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शाहजहां की गिरफ्तारी पर नहीं है कोई रोक : हाईकोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट ने संदेशखाली मामले में सोमवार साफ कर दिया कि शेख शाहजहां की गिरफ़्तारी पर न्यायालय की ओर से कोई स्थगन आदेश नहीं है और पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है। दरअसल पिछले चार साल में संदेशखाली को लेकर 43 एफआईआर दर्ज हुए हैं जिनमें से 42 मामलों का आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है। कोर्ट ने कहा कि इस बार जरूरत पड़ने पर उन आरोप पत्रों की भी जांच की जाएगी।रविवार को तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि कोर्ट के आदेश के कारण शेख शाहजहां को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। अभिषेक बनर्जी की इस टिप्पणी के अगले दिन हाई कोर्ट ने इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शेख शाहजहां को संदेशखाली मामले में पक्षकार बनने का आदेश दिया और कहा कि पुलिस चाहे तो शेख शाहजहां को गिरफ्तार कर सकती है। यह बात मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम ने स्वयं कही। इस प्रकार, उच्च न्यायालय ने स्वयं शेख शाहजहां की गिरफ्तारी को लेकर कानूनी बाधाओं को व्यावहारिक रूप से समाप्त कर दिया। अदालत ने आदेश दिया कि शेख शाहजहां को भगोड़ा घोषित कर दो अखबारों में विज्ञापन दिए जाएं ।हालंकि तृणमूल नेता जय प्रकाश मजूमदार ने इस संबंध में कहा, ''''अगर हाई कोर्ट ने यह बात पहले बता दी होती तो अब तक कुछ नहीं हुआ होता। अभिषेक बनर्जी द्वारा मामले को सामने लाने के बाद हाई कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की। इसके पीछे गहरी साजिश है। यह अब सामने आ गया है।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें