मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: राज्य के 308 प्रखंड कार्यालयों के लिए 60 अरब की स्वीकृति सहित 55 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
बिहार: राज्य के 308 प्रखंड कार्यालयों के लिए 60 अरब की स्वीकृति सहित 55 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 308 प्रखंडों-अंचलों में नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 60 अरब की राशि की स्वीकृति सहित 55 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गई है।कैबिनेट के फैसले-बिहार के कुल 246 जर्जर प्रखंडों सह अंचल कार्यालयों के भवन निर्माण के लिए प्रति प्रखंड 16 करोड़ 62 लाख 10000 एवं 62 भवनहीन प्रखंडों में प्रखंड सह अंचल कार्यालय सह आवासीय परिसर निर्माण के लिए प्रति प्रखंड 30 करोड़ 74 लाख 17000 रुपये, कुल मिलाकर 59 अरब 94 करोड़ 75 लाख 14 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।-बिहार के 26 जिलों के 72 चौक-चौराहों पर यातायात उल्लंघन करने पर ऑटोमेटेड चालान कटेगा। इस काम के लिए सीसीटीवी एएनपीआर कमरों का अधिष्ठापन एवं रख-रखाव किया जायेगा। इसके लिए कुल 35 करोड़ 46 लाख 37000 की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।-प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप पश्चिम चंपारण के पथरी घाट से बरवत सेना पथ कुल लंबाई 6.750 किलोमीटर के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 73 करोड़ से अधिक राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। शिवहर में भी शिवहर मीनापुर पथ के चौड़ीकरण के लिए 172 करोड़ 76 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।-बिहार पुलिस के सिपाही हवलदार तथा सहायक अवर निरीक्षक की भांति बिहार अग्निशमन सेवा के कर्मियों को वेतनमान का लाभ 21 जनवरी, 2010 से वास्तविक लाभ स्वीकृत किया गया है।पूर्वी चंपारण के मेहसी में बूढ़ी गंडक नदी की इब्राहिमपुर घाट पर आरसीसी पुल निर्माण के लिए 17 करोड़ 50 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।-मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के क्रम में की गई घोषणा की अनुरूप वैशाली के महुआ अनुमंडल में ग्रिड सब स्टेशन का निर्माण, ताजपुर महुआ संचरण लाइन, ताजपुर में 132 केवी के दो लाइन के निर्माण के लिए 157 करोड रुपये की नई योजना की स्वीकृति दी गई है।-पटना के बेली रोड स्थित 60 सेट ऑफिसर्स आवास के लिए 246 करोड़ 23 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। भवन निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख संतोष कुमार को 2 वर्षों के लिए संविदा के आधार पर नियोजन करने की स्वीकृति दी गई है।-भोजपुर के पीरो अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में कोर्ट भवन, हाजत भवन एवं अन्य निर्माण कार्य के लिए 34 करोड़ से अधिक राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।-पटना सदर अंचल में कुल 1.46 एकड़ भूमि को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय निर्माण के लिए विदेश मंत्रालय को निशुल्क हस्तांतरित किया गया है। पटना सदर अंचल के कुल 21 एकड़ जमीन जो भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद को पूर्व में लीज पर दी गई थी। इसे पटना एयरपोर्ट में समानांतर टैक्सी ट्रैक के निर्माण के लिए भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण को निःशुल्क हस्तांतरण की स्वीकृति दी गई है।-प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप सिवान के मौनिया बाबा महावीर झंडा मेला को बिहार राज्य मेला प्राधिकार के प्रबंधन के तहत सम्मिलित करने की स्वीकृति दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें