मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

आजसू ने फिर से गिरिडीह से चंद्र प्रकाश चौधरी को बनाया प्रत्याशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आजसू ने फिर से गिरिडीह से चंद्र प्रकाश चौधरी को  बनाया प्रत्याशी

आजसू ने फिर से गिरिडीह से चंद्र प्रकाश चौधरी को बनाया प्रत्याशी

रांची : गिरिडीह से वर्तमान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी को फिर से आजसू पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। चौधरी के नाम पर मुहर शुक्रवार को हुई पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में लगी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने किया। इस मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि एनडीए राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा। एक बार फिर देश की जनता ने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का निश्चय किया है। विकसित झारखंड के लक्ष्य को जनता के सहयोग से हम सभी को मिलकर पूरा करना है। मालूम हो कि एनडीए गठबंधन के तहत 14 में से एक लोकसभा सीट आजसू पार्टी को दिया गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी गिरिडीह सीट आजसू पार्टी को दिया गया था। एनडीए फोल्डर में 2019 के आम चुनाव में चंद्र प्रकाश चौधरी ने चुनाव जीत कर पहली बार लोकसभा में आजसू पार्टी की उपस्थिति दर्ज कराया था। 2024 के आम चुनाव में भी आजसू पार्टी एनडीए फोल्डर में चुनाव लड़ने का फैसला किया है जिसके तहत एकमात्र सीट गिरीडीह सीट उसके खाते में है।आजसू संसदीय बोर्ड की बैठक में आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, चन्द्र प्रकाश चौधरी, राम चन्द्र सहिस, डोमन सिंह मुण्डा, संजय बसु मल्लिक, मुकुंद चन्द्र मेहता, लम्बोदर महतो, डॉ देवशरण भगत, उमाकांत रजक, कुशवाहा शिवपूजन मेहता, अकिल अख्तर, हसन अंसारी, स्वपन सिंहदेव, राधेश्याम गोश्वामी, राजेंद्र मेहता मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें