मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

चंद्र प्रकाश चौधरी ने गिरिडीह सीट के लिए दाखिल किया नामांकन सुदेश महतो ने कहा- एनडीए देश की प्रगति के लिए समर्पित, इंडी गठबंधन की पहचान भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
चंद्र प्रकाश चौधरी ने गिरिडीह सीट के लिए दाखिल किया नामांकन सुदेश महतो ने कहा-  एनडीए देश की प्रगति के लिए समर्पित, इंडी गठबंधन की पहचान भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण

चंद्र प्रकाश चौधरी ने गिरिडीह सीट के लिए दाखिल किया नामांकन

सुदेश महतो ने कहा- एनडीए देश की प्रगति के लिए समर्पित, इंडी गठबंधन की पहचान भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण

रांची/गिरिडीह : एनडीए गठबंधन देश के लिए समर्पित है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ही एनडीए का मंत्र है। इसी मंत्र के आधार हम जनता से जन आशीर्वाद मांग रहे हैं। राष्ट्र हित हमारे लिए सर्वोपरि है। दूसरी तरफ इंडी गठबंधन की पहचान भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण से है। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के आजसू प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी के नामांकन के बाद बांधडीह हाई स्कूल मैदान में आयोजित जन आशीर्वाद नामांकन सभा में कही। इस दौरान बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, चंद्र प्रकाश चौधरी ने सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज फिर से हम गिरिडीह की सेवा का संकल्प दोहराते हैं। इतनी गर्मी में जन आशीर्वाद नामांकन सभा में शामिल हुए गिरिडीहवासियों ने अपने प्यार और समर्थन से नामांकन कार्यक्रम को विजय रैली में बदल दिया है। लोगों में वर्ष 2019 से अधिक उत्साह दिख रहा है। यह उत्साह, प्यार और विश्वास ही हमारी जीत का आधार बनेंगे। सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी हैं। एक और काली कमाई का ढेर साढ़े चार साल में इनकी करतूतों को उजागर कर रहा है।

गरीब को लूटने वाले हर भ्रष्टाचारी को जेल भेजना मोदी की गारंटी है : सम्राट चौधरी

जन आशीर्वाद नामांकन सभा में शामिल हुए बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। सोने की चिड़िया कहा जाने वाला हमारा देश आज सोने के शेर बना रहा है। भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। आज हम दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था हैं। गरीब को लूटने वाले हर भ्रष्टाचारी को जेल भेजना मोदी की गारंटी है। केंद्र सरकार ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के हर वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का काम किया है। बिहार में लालू यादव और झारखंड में शिबू सोरेन का एकमात्र उद्देश्य अपने परिवार की भलाई है।

जेएमएम-कांग्रेस झारखंड, झारखंडियों और विकास के विरोधी : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जेएमएम-कांग्रेस झारखंड, झारखंडियों और विकास के विरोधी हैं। साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में इस सरकार ने राज्य को लूटने का काम किया है। यह जमीन, पत्थर, कोयला, बालू लूटने वाली सरकार है। राज्य समेत देश की जनता गांव, गरीबों की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाएगी।

गिरिडीह लोकसभा की जनता ने एनडीए को पुन: अपना विश्वास और समर्थन देने का निश्चय किया है : चंद्र प्रकाश

मौके पर चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में शामिल जन सैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया है कि गिरिडीह लोकसभा की जनता ने एनडीए को पुन: अपना विश्वास और समर्थन देने का निश्चय किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी की अगुवाई में इस कार्यकाल में कई विकास कार्यों की शुरुआत की गई है जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। धन्यवाद ज्ञापन पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह गोमिया विधायक लंबोदर महतो द्वारा किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें