मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात
रायपुर,। नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
विष्णुदेव साय ने आज साेमवार काे केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री
शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।
मुलाकात की जानकारी देते हुए
सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री ने लिखा है कि मंत्री जी से छत्तीसगढ़ के
कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों, कृषि विकास एवं ग्रामीण विकास
के विषय पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय
शर्मा जी भी मौजूद रहे।





