मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री की महिला संवाद यात्रा पैसों की बर्बादी : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री की महिला संवाद यात्रा पैसों की बर्बादी : तेजस्वी यादव

पटना। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत लखीसराय पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार 15 दिसम्बर से महिला संवाद यात्रा पर निकल रहे हैं, जिस पर राज्य सरकार 250 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। यह जनता के पैसों की बर्बादी है।तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की महिला संवाद यात्रा राज्य के लोगों के हितों के खिलाफ है।तेजस्वी यादव ने लखीसराय के क्षेत्रीय विधायक और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि विजय कुमार सिन्हा में एक भी उप मुख्यमंत्री का गुण नहीं दिखाई देता। अब तक उन्होंने अपने क्षेत्र या राज्य के लिए क्या किया है? सिर्फ हवा बाजी करते फिरते हैं।तेजस्वी यादव ने पार्टी की भावी योजनाओं का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में यदि राजद की सरकार बनती है, तो बुजुर्गों को 1,500 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। यह योजना वृद्धावस्था पेंशन योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लागू की जाएगी, जिससे समाज के कमजोर वर्गों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उनकी सरकार बनने के बाद बिहार में 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या का समाधान हो और लोगों को सस्ती और सुलभ बिजली मिले।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें