मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री नीतीश ने विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार कार्य के तहत जी प्लस-7 भवन का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री नीतीश ने विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार कार्य के तहत जी प्लस-7 भवन का किया उद्घाटन

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत जी प्लस-7 भवन के प्रांगण में भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की पुनर्स्थापित प्रतिमा का अनावरण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने विश्वेश्वरैया भवन का निरीक्षण किया। साथ ही विश्वेश्वरैया भवन के छठे तल पर स्थित भवन निर्माण विभाग एवं सातवें तल पर स्थित पथ निर्माण विभाग का निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत जी प्लस-7 भवन के ऊपरी तल पहुंचकर आसपास के इलाकों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इस पूरे भवन की नियमित रूप से साफ-सफाई हो और ठीक ढंग से मेनटेन रहे, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। भवन के सबसे ऊपरी तल पर सोलर प्लेट अवश्य लगायें। यह भवन काफी सुंदर और भव्य बन गया है, जिसमें कई महत्वपूर्ण विभाग संचालित है। अब यहां के लोगों को काम करने में काफी सहूलियत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विश्वेश्वरैया भवन के प्रांगण का निरीक्षण कर पुराने भवन की स्थिति का भी जायजा लिया।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं निर्देशन में विश्वेश्वरैया भवन के उन्नयन का कार्य वर्ष 2019 में प्रारंभ किया गया। उन्नयन कार्य के अन्तर्गत भवन के फसाड का उन्नयन, बेसमेंट पार्किंग का निर्माण, भवन के उपर एक अतिरिक्त (7वें) तल का निर्माण तथा भवन निर्माण विभाग के कार्यालय हेतु विश्वेश्वरैया भवन के पुराने भवन के पश्चिम दिशा में एक 07 मंजिले नए भवन के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। इस योजना की कुल लागत 73.17 करोड़ रुपये है।इस योजना के अन्तर्गत पुराने भवन के ऊपर एक अतिरिक्त तल (7वें तल) का निर्माण किया गया है, जिसका कुल निर्मित क्षेत्रफल 19874 वर्गफीट है। इसमें 13,730 वर्गफीट पथ निर्माण विभाग को तथा 6,144 वर्गफीट भवन निर्माण विभाग को आवंटित किया गया है। भवन के सामने अवस्थित भवनों को तोड़कर बेसमेंट पार्किंग का निर्माण किया गया है, जिसका कुल निर्मित क्षेत्रफल 55414 वर्गफीट है। इसमें 204 चार पहिया वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था है।विश्वेश्वरैया भवन के पुराने एवं नए भवन के बाहरी आवरण का निर्माण अत्यंत आकर्षक ढंग से किया गया है। इसे और मनोरम बनाने के लिए फसाड लाईटिंग किया गया है, जो रात्रि प्रहर इस भवन को अत्यंत आकर्षक रूप प्रदान करता है। बेसमेंट पार्किंग के ऊपर एक सुंदर लैंडस्केपिंग किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विश्वेश्वरैया की प्रतिमा को आकर्षक रूप प्रदान करने के लिए प्रतिमा को पुराने स्थल से स्थानांतरित कर नवनिर्मित लॉन के बीच स्थापित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें