मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

महाकुम्भ में सुबह 08 बजे तक 14.79 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ में गुरूवार को सुबह 08 बजे तक 14.79 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था में डुबकी लगा चुके हैं। पतित पावनी मां गंगे,यमुना एवं अन्त:सलील सरस्वती के पावन संगम में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन जारी है।अपर मेला अधिकारी महाकुम्भ विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि महाकुम्भ में 144 वर्ष बाद आए ऐसी पुण्य घड़ी में पुण्य अर्जित करने के लिए श्रद्धालुओं का लगातार आगमन जारी है। गुरूवार अल सुबह से अब तक 05 लाख से अधिक कल्पवासियों ने आस्थ की डुबकी लगाई। ती​​र्थयात्रियों की संख्या 979 लाख से अधिक पहुंच चुकी है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा के है पुख्ता इंतजामवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुम्भ राजेश द्विवेदी ने बताया कि महाकुम्भ इस पावन अवसर पर सुरक्षित अमृत स्नान कराने एवं श्रद्धालुओं की सकुशल वापसी के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है। संगम के सभी घाटों पर जलपुलिस, गोताखोर, कुशल नाविक एवं एनडीआरएफ की टीमें सक्रिय है। इसके अतिरिक्त सभी घाटों की सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन से पूरे मेला क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है।कल्पवासियों एवं अखाड़ों के संतों के वापसी के लिए यातायात प्लान लागूएसएसपी ने बताया कि मेला क्षेत्र से कल्पवास पूर्ण कर चुके कल्पवासियों की वापसी के लिए वापस जाने के लिए उनके वाहनों के प्रवेश एवं निकासी के लिए आवागमन का मार्ग निर्धारित किया गया है। ई रिक्शा समेत सभी प्रकार के बड़े वाहनों का प्रवेश एवं निकासी का निर्देश दिया गया है। हालांकि पुलिस कर्मियों का आदेशों का श्रद्धालु पालन करते हुए सुरक्षित अपने गन्तव्य के लिए रवाना हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें