मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

चुट्टूपालू घाटी में पलटी बस, घंटों रही एनएच-33 जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चुट्टूपालू घाटी में पलटी बस, घंटों रही एनएच-33 जाम

रामगढ़। रामगढ़ रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चुट्टूपालू घाटी में रविवार को एक यात्री बस पलट गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की जान बाल बाल बची। इस हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग का दोनों लेन जाम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पलटी हुई बस को हटाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार झारखंड पर्यटन नामक बस( बीआर 09 पीआर 7720) घाटी में ही ब्रेकडाउन हो गया था। इस वजह से बस पर सवार सभी यात्रियों को उतार कर, उस बस की मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान अचानक गाड़ी में लगा ब्रेक फेल हो गया और वह पीछे की तरफ लुढ़कने लगा। इसी दौरान डिवाइडर से टकराकर बस पलट गई। इस वजह से सड़क जाम हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर ही भाग गया। वह बस उसी बाइक पर ही पलट गई थी। इस हादसे में किसी भी प्रकार के जान माल की हानि नहीं हुई है। पुलिस ने क्रेन की सहायता से पलटे हुए बस को हटाया और फिर यातायात शुरू कराया। इस दौरान पुलिस को लगभग 7 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें