मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस आगे चल रहे ट्रक से टकराई, तीन यात्रियों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस आगे चल रहे ट्रक से टकराई, तीन यात्रियों की मौत

फिरोजाबाद। लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से उरई जालौन जा रही सवारियों से भरी एक स्लीपर बस शनिवार को आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस के सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम भेजकर घायलाें काे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना नंगला खंगर क्षेत्र में हुआ। एक स्लीपर बस करीब 50 सवारियों को लेकर नई दिल्ली से उरई जालौन जा रही थी। बस जैसे ही किलोमीटर संख्या 68 के पास पहुंची तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिस कारण पीछे चल रही बस आगे ट्रक से टकरा गई। बस के ट्रक से टकराने के साथ ही उसमें बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बस में सवार यात्रियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।जानकारी मिलने के बाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। बस में गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों को एम्बुलेंस की मदद से सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। इनमें से तीन यात्रियों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य यात्रियों को दूसरी बस के जरिए उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही एक्सप्रेस-वे दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटाकर यातायात सुचारु किया है। पुलिस ने एक मृतक की शिनाख्त बिजेंद्र उर्फ पप्पू निवासी उरई जालौन के रूप में की है। अन्य दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक के ब्रेक लगाने से उसमें टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। दो लोग घायल हुए हैं, उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें