मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र के हरदोई में बस ने कार को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत, चार घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उप्र के हरदोई में बस ने कार को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत, चार घायल

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदाेई जिले के मल्लावां कस्बा में गौरी चौराहा के पास तेज रफ्तार निजी बस ने रविवार देररात एक कार को टक्कर मार दी। कार सवार पांच बारातियों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने शाेक संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियाें काे राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए।मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के खेरवा गांव निवासी नरेश चंद्र ने पुलिस को हादसे की सूचना दी कि उनके रिश्तेदार कार से कानपुर के थाना चौबेपुर के गांव गबड़हा में स्थित संतोष पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात समारोह से वापस घर लौटते समय मल्लावां के गौरी चौराहा के पास रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तेज रफ्तार बस ने कार में सामने से टक्कर मार दी। इससे कार में सवार माधौगंज थाना क्षेत्र के सेउदही गांव निवासी सीमा देवी, प्रतिभा, प्रतिभा देवी, माधौगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला गौरी नगर कुरसठ निवासी रामलली और शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार मल्लावां कोतवाली के बांसा गांव निवासी विमला, माधौगंज थाना क्षेत्र के सेउढ़ई के बच्चे केशव, शौर्य और अजिग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मल्लावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से सोमवार की सुबह लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मल्लावां कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें