मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

बजट के अगले दिन उछला सर्राफा बाजार, सोना और चांदी की बढ़ी चमक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चेन्नई में सोना 64 हजार रुपये के पार पहुंचा

नई दिल्ली। बजट पेश होने के अगले दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी नजर आ रही है। आज सोने के भाव में 300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई, जिसके कारण ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 64 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार पहुंच गया। सोना की तरह ही चांदी में भी एक दिन की गिरावट के बाद आज मामूली तेजी आई, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 63,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 58,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 64,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 58,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 63,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 58,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 58,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 63,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 63,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है जबकि 22 कैरेट सोना 58,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 63,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 58,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें