मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

बुलेट से दो सवारों को गलत साइड से आ रही थार ने कुचला -मौके पर दोनों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बुलेट से दो सवारों को गलत साइड से आ रही थार ने कुचला  -मौके पर दोनों की मौत

बुलेट से दो सवारों को गलत साइड से आ रही थार ने कुचला

-मौके पर दोनों की मौत

पटना।राजधानी के सड़को पर एक बड़ी सड़क दुर्घटना देखने को मिली है जहां एक थार गाड़ी ने बुलेट सवार दो व्यक्तियों को कुचल दिया है जिसमे दोनो व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है। मामला दिदारगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे नत्था चक के पास का है जहां एक ही बुलेट पर सवार दो व्यक्ति संजीत और बुल्लू पटना से अपने घर खुशरूपुर के लिए लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही थार ने डिवाइडर पर गाड़ी चढ़ाते विपरित दिशा से जाते हुए बुलेट सवार इन दोनों व्यक्तियों को टक्कर मारी दी। जिसमें दोनों व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गयी औऱ मामले की जांच में लग गयी है।जिस थार से घटना हुई है उसमें BJP का झंडा लगा हुआ है।फिलहाल परिजन भी मौके पर पहुँच गए है, जिनका रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के भाई ने मंटू कुमार ने बताया कि इसे सड़क दुर्घटना नहीं मानेंगे क्योंकि हमारा भाई अपने साइड से घर लौट रहा था जिसे फतुहा साइड यानी गलत दिशा से आते हुए थार ने डिवाइडर क्रॉस करते हुए जानबूझकर इसे मार दिया है।मृतक के भाई ने इस घटना को हत्या करार दिया है। फिलहाल दो गाड़ियों को पुलिस ने थाने ले आई है और मामले की छानबीन में जूट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें