मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

अंबिकापुर में डॉक्टर दंपति के अवैध मकान पर आज चलेगा बुलडोजर, एक्शन मोड़ पर निगम प्रशासन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंबिकापुर में डॉक्टर दंपति के अवैध मकान पर आज चलेगा बुलडोजर, एक्शन मोड़ पर निगम प्रशासन

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। शहर की चर्चित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण भजगावली और उनके पति के मकान पर आज 24 दिसंबर को बुलडोजर चलाया जाएगा। यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा लंबे समय से चली आ रही जांच और बार-बार जारी नोटिस के बाद की जा रही है।अंबिकापुर नगर निगम के अनुसार डॉक्टर भजगावली दंपति के मकान में किए गए अवैध निर्माण को लेकर शिकायत मिलने के बाद करीब दो वर्षों तक जांच चली। जांच में निर्माण को नियमों के विरुद्ध पाया गया, जिसके बाद नगर निगम कमिश्नर ने दंपति को कई बार नोटिस जारी कर अवैध हिस्से को हटाने के निर्देश दिए। नोटिस का पालन नहीं होने पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का फैसला लिया है।नगर निगम कमिश्नर ने संभावित विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए एसडीएम और पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। सूत्रों के अनुसार, यदि किसी कारणवश बुलडोजर की कार्रवाई नहीं हो पाती है, तो पूरे भवन को सील करने की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।बताया जा रहा है कि इसी अवैध निर्माण वाले मकान में डॉक्टर दंपति द्वारा क्लिनिक का संचालन भी किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें