मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

बजट सत्र : बिहार विधानमंडल की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बजट सत्र : बिहार विधानमंडल की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

-विधानसभा में 3,857 प्रश्न प्राप्त हुए, जिनमें 2,944 स्वीकृत-विधानपरिषद में 1485 प्रश्न प्राप्त हुए, जिनमें से 1300 प्रश्नों को स्वीकृत किया गयापटना। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज संपन्न हो गया। दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव और विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने की घोषणा की।विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने आज विधानसभा में कहा कि 18 दिनों तक चलने वाले सत्र के लिए मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री नेता विरोधी दल एवं सभी सदस्यों का सहयोग मिला है इसके लिए सभी को बधाई।विधानसभा अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इस सत्र के दौरान 3,857 प्रश्न प्राप्त हुआ जिनमें 2,944 स्वीकृत हुए इन स्वीकृत प्रश्नों में से 20 अल्प सूची प्रश्न थे जिनमें 18 प्रश्नों का उत्तर प्राप्त हुआ। 2,644 तारांकित प्रश्न स्वीकृत हुए 2,400 प्रश्नों का उत्तर प्राप्त हुआ। साथ ही 285 प्रश्न अस्वीकृत हुए। लगभग सभी विभागों ने सत-प्रतिशत उत्तर दिया।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस सत्र में 278 ध्यानाकर्षण सूचना प्राप्त हुई ।जिनमें 29 वक्तव्य स्वीकृ हुए। 227 सूचनाओं लिखित के लिए संबंधित विभागों को भेजे गए। 5 सूचनाओं व्यय हुई। इस सत्र में कुल 622 निवेदन प्राप्त हुए जिनमें 616 स्वीकृत हुए। 6 प्रश्न अस्वीकृ किए गए। कल 344 याचिकाएं प्राप्त हुई ,जिनमें 311 स्वीकृत हुए। 33 अस्वीकृत हुआ। इस सत्र में कुल 271 गैर संकल्प सूचना पर सदन में चर्चा हुई। इस सत्र के दौरान सदस्यों द्वारा शून्य काल के माध्यम से उन्हें विभिन्न विभागों के पास लिखित भेज दी गई। इस दौरान कुल चार विधेयक पास हुआ।बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन समाप्ति के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि इस सत्र में कुल 18 बैठकें आयोजित हुईं। 209 वें सत्र में कुल 1485 प्रश्न प्राप्त हुए, जिनमें से 1300 प्रश्नों को स्वीकृत किया गया और 85 प्रश्न अस्वीकृत हुए। इनमें से 377 प्रश्न सदन में उत्तरित हुए। इस सत्र के लिए नेवा के माध्यम से कुल 1069 तारांकित प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई, इनमें से 925 प्रश्नों को स्वीकृत कर विभाग भेजा गया है। सभापति ने कहा कि वर्तमान सत्र में कई विधेयक पारित किए गए –(1) बिहार विनियोग विधेयक, 2025(2) बिहार विनियोग (संख्या-2) विधेयक, 2025(3) बिहार काष्ठ आधारित (स्थापना एवं विनियमन) विधेयक, 2025(4) बिहार सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक, 2025उन्होंने कहा कि, इस उच्च सदन में सबके सहयोग से गरिमा के अनुरूप राजकीय कार्यों के निष्पादन के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर सार्थक बहस हुई है। सदन के सभी सदस्यों को इसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें