मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र नौ फरवरी से, 16 को पेश होगा बजट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र नौ फरवरी से, 16 को पेश होगा बजट

रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की मंजूरी के बाद इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। बजट सत्र नौ फरवरी शुक्रवार से प्रारंभ होगा जो 29 फरवरी तक चलेगा। 15 कार्य दिवस होंगे। 16 फरवरी को झारखंड का वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जायेगा। सत्र के पहले दिन नौ फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। शोक प्रकाश इत्यादि होगा।

10 और 11 फरवरी को बैठक नहीं होगी। 12 फरवरी को प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव एवं वाद-विवाद किया जायेगा। इसी दिन 2023-24 के लिए तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा।13 फरवरी को भी वाद-विवाद व प्रश्नकाल होगा। 14 फरवरी को बैठक नहीं की जायेगी। 15 को प्रश्नकाल व 16 फरवरी को प्रश्नकाल व बजट पेश किया जायेगा। 17 और 18 फरवरी को बैठक नहीं होगी। 19, 20, 21, 22, 23 फरवरी को प्रश्नकाल, वाद एवं विवाद किया जायेगा। 24 और 25 फरवरी को बैठक नहीं होगी। 26 फरवरी को बजट पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर एवं मतदान होगा। 27, 28, 29 फरवरी को प्रश्नकाल व राजकीय विधेयक पेश किया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें