बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब
ऋषिकेश,। ऋषिकेश में आज गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देश
के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने पवित्र नगरी के
त्रिवेणी घाट, रामझूला और लक्ष्मण झूला के घाट पर गंगा में आस्था की डुबकी
लगायी।
गंगा के त्रिवेणी घाट समेत विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं
ने विभिन्न अनुष्ठान आदि कर गरीबों में दान-पुण्य किया। प्रशासन की ओर से
बुद्ध पूर्णिमा पर सभी घाटों पर सकुशल स्नान संपन्न कराने और सुरक्षा के
लिए जल पुलिस तैनात की गई थी।
ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में धाम
यात्रा के चलते जहां हजारों की संख्या में पहले से ही यात्री डेरा जमाए थे।
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में वाहनों से आए यात्रियों के
कारण नेपाली फार्म से ब्रह्मपुरी तक सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही।
जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से नेपाली फार्म से वाहनों को डाइवर्ट भी किया
गया। जिसके चलते वाहन सवारों को 25 से 30 किलोमीटर अधिक चलना पड़ा। शहर में
आने वाले वाहनों को भी त्रिवेणी घाट तक नहीं जाने दिया गया।




