मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:00 · नई दिल्ली संस्करण

कुकुर नदी के उफान से BSF कैंप जलमग्न, जवानों ने टीन शेड और पेड़ों का लिया सहारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुकुर नदी के उफान से BSF कैंप जलमग्न, जवानों ने टीन शेड और पेड़ों का लिया सहारा

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के बालेबेड़ा गांव स्थित बीएसएफ की 86वीं बटालियन के सुरक्षा एवं जनसुविधा कैंप में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कुकुर नदी का पानी घुस गया। अचानक बढ़े जलस्तर से कैंप परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया, जिससे जवानों को जान बचाने के लिए टीन शेड की छत और आसपास के पेड़ों का सहारा लेना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार जवानों को कई घंटे तक इन्हीं ऊंचे स्थानों पर रहकर पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चारों ओर बाढ़ का पानी और उसके बीच पेड़ व टीन की छत पर सुरक्षित बैठे जवान दिखाई दे रहे हैं। नक्सलवाद की चुनौती कम होने के बावजूद यहां की भौगोलिक परिस्थितियां, दुर्गम जंगल, उफनती नदियां और अचानक आने वाली प्राकृतिक आपदाएं आज भी जवानों के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। यह दृश्य साफ बताता है कि अबूझमाड़ में तैनात सुरक्षाबल केवल सुरक्षा चुनौतियों का ही नहीं, बल्कि यह प्राकृतिक आपदाओं का भी डटकर सामना करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें