मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

शराब विवाद में जीजा ने साले की कर दी हत्या, आराेपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शराब विवाद में जीजा ने साले की कर दी हत्या, आराेपित गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खारुन नदी किनारे एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। घटना में आरोपित ने अपने ही साले की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।थाना से शुक्रवार काे मिली जानकारी के अनुसार मृतक घनश्याम यादव (30 वर्ष), निवासी ग्राम पल्सीपानी, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद और आरोपित गोप सिंह बरिहा, उम्र 45 वर्ष, निवासी पल्सीपानी, दोनों रिश्ते में जीजा-साला हैं और कुम्हारी स्थित ईंट भट्टे में मजदूरी का काम करते थे।08 अप्रैल को दोनों सिलतरा शराब भट्टी गए थे, जहां उन्होंने शराब का सेवन किया। बताया गया कि शराब पीने के बाद गोप सिंह ने घनश्याम यादव को 150 रुपये दिए थे। ताकि वह और शराब ला सके, लेकिन घनश्याम यादव ने वह शराब अकेले ही पी ली। इस बात को लेकर आरोपित गोप सिंह नाराज था। इसके बाद 09 अप्रैल को दोनों नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान घनश्याम यादव शौच जाने की बात कहकर खारुन नदी की ओर चला गया।आरोपित गोप सिंह उसके पीछे गया और नदी के मेढ़ से उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इससे घनश्याम यादव बेहोश हो गया। आरोपित को यह डर हुआ कि कहीं घटना का खुलासा न हो जाए, इस कारण उसने अपने गमछे से मृतक के गले को कस दिया, जिससे घनश्याम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के बाद आज परिजनाें काे साैप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपित गोप सिंह बरिहा को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें