मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

ब्रिसबेन टेस्ट: बारिश की भेंट चढ़ा पहले दिन का खेल, केवल 13.2 ओवर का हुआ खेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ब्रिसबेन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत यहां खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। पहले दिन केवल 13.2 ओवर का खेल हो सका, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 28 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा 19 और नाथन मेकस्विनी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच में केवल 5.3 ओवर फेंके गए थे, तभी बारिश शुरु हो गई, जिसके कारण 25 मिनट तक खेल रूका रहा।बारिश रूकने के बाद फिर से खेल शुरु हुआ और ख्वाजा और मेकस्विनी ने संभलकर खेलना जारी रखा, 13.2 ओवर के बाद फिर से बारिश शुरु हो गई और फिर रूकी ही नहीं, जिसके बाद मैच अधिकारियों ने दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया।भारतीय टीम में हुए दो बदलावइस मैच के लिए भारत ने अपनी टीम में दो बदलाव किये। हर्षित राणा और रविचंद्रन अश्विन को बाहर किया गया और उनकी जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया।ऑस्ट्रेलियाई टीम में हेजलवुड की वापसीवहीं, ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड को टीम में शामिल करने का फैसला किया, जो साइड स्ट्रेन के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। टीम ने स्कॉट बोलैंड, जिन्होंने गुलाबी गेंद से ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रभावशाली भूमिका निभाई थी, को बाहर किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें