मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

पटना पहुंचा सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, नम आखों से दी गयी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटना पहुंचा सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, नम आखों से दी गयी श्रद्धांजलि

पटना पहुंचा सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, नम आखों से दी गयी श्रद्धांजलि

पटना। सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया गया है. करीब 2 बजे उनका पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा। उनके पार्थिव शरीर को पटना एयरपोर्ट से सीधा राजेंद्र नगर स्थित आवास पर ले जाया गया। शाम छह बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ पटना के दीघा घाट पर उनका अंतिम संसकार किया जायेगा। इस मौके पर स्वंय सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नाम मौजूद रहेंगे। सुशील मोदी के अंतिम संस्कार में 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की सूचना है. सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर पटना पहुंच गया है। पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। भाजपा के सभी नेताओं ने सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को पटना एयरपोर्ट परिसर में ही पुष्पांजलि अर्पित की. उसके बाद फूलों से सजी गाड़ी से राजेंद्र नगर स्थित उनके घर ले जाया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर बीजेपी कार्यालय जाएगा। 5.30 बजे के करीब आज अंतिम संस्कार होगा।सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार दीघा घाट पर होगा। पार्थिव शरीर हवाई अड्‌डा से हार्डिंग रोड, आर ब्लॉक ओवरब्रिज, चिरैयाटांड़ पुल, डॉ. आरएन सिंह गोलंबर से राजेंद्र नगर कंकड़बाग पुल होते हुए राजेंद्र नगर स्थित आवास जाएगा। आवास से विजय निकेतन (संघ कार्यालय) दिनकर चौराहा- नाला रोड, भट्टाचार्य मोड़, एक्जीबिशन रोड चौराहा, डाकबंगला चौराहा, कोतवाली थाना, इस्कॉन मंदिर, बुद्ध मार्ग पुल होते हुए सप्तमूर्ति बिहार विधान सभा और फिर बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेगा। प्रदेश कार्यालय से आयकर गोलंबर, पुनाईचक, विश्वेश्वरैया भवन से अटल पथ और फिर सीधे दीघा घाट जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें