मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

पटना मुख्यमंत्री आवास में बैठकों का दौर जारी, ललन सिंह पहुंच रहे पटना,अगले दाे दिन अहम

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
पटना मुख्यमंत्री आवास में बैठकों का दौर जारी, ललन सिंह पहुंच रहे पटना,अगले दाे दिन अहम

पटना। पिछले दाे महीने से बिहार की राजनीति में मची हलचल अब अपने अंतिम माेड पर पहुंचने वाली है,क्याेंकि मुख्यमंत्री आवास पर बैठकाें का दाैर लगातार जारी है। रविवार काे मुख्यमंत्री आवास पर एक और बड़ी बैठक होने वाली है। बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह शामिल होंगे। साथ ही जदयू-भाजपा के सभी विधायकों को पटना बुलाया गया है। आज की बैठक में जदयू के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी पटना पहुंच रहे है।शनिवार काे दिल्ली में भी भाजपा के वरीय नेताओं की मीटिंग हुई। बीते दिन भी मुख्यमंत्रीआवास में जदयू नेताओं के साथ नीतीश कुमार ने बैठक की।बैठक के दूसरे दिन ही नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग खाली कर दिया और 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हाे गये। इसके बाद से ही नये मुख्यमंत्री और उनकी इस्तीफे की चर्चा ने जाेर पकड लिया।सुबह सुबह नीतीश से मिलने पहुंचे सम्राटरविवार सुबह सुबह 12 घंटे के अंतराल में दूसरी बार सम्राट चौधरी सीएम आवास पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अहम बातचीत हो रही है। दिल्ली में शनिवार काे अमित शाह, विनोद तावड़े और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मंथन किया था। दिल्ली में हुई इस बैठक के बाद सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है, जिससे बिहार में नई सरकार के स्वरूप और नेतृत्व को लेकर तस्वीर जल्द साफ हो सकती है।इन बैठकाें और मुलाकाताें के लगातार दाैर से स्पष्ट हाेता जा रहा है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में सियासी स्थिति साफ हो जाएगी।उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा लोकभवन पहुंचेशनिवार शाम बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। उनके साथ मंत्री लखेंद्र पासवान भी मौजूद थे। करीब 30 मिनट चली बैठक के बाद नेताओं ने संकेत दिया कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और आगे की सरकार भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बनेगी। वहींउपमुख्यमंत्रीविजय सिन्हा भी मुलाकात के बाद लोकभवन पहुंचे, जहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक अधिकारियों से चर्चा की। इसके अलावा जदयूके कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी ने भीमुख्यमंत्रीसे मुलाकात कर नए मंत्रिमंडल के स्वरूप और युवा चेहरों को शामिल करने पर चर्चा की।एनडीए विधायकाे पटना में मौजूद रहने के निर्देशसूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री आवास में आज होने वाली अहम बैठक में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्रियों की संख्या और विभागों के बंटवारे पर चर्चा हो सकती और अगले दो दिनों में इन मुद्दों पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। यही नहीं जदयू और भाजपा दोनों दलों के विधायकों को पटना में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। जो विधायक अब तक नहीं पहुंचे हैं, उन्हें जल्द राजधानी पहुंचने को कहा गया है। आज सुबह से ही विधायकों के पटना आने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।13 को कैबिनेट की आखिरी बैठक, 14 को इस्तीफाराजनीतिक हलकों में चर्चा है कि 13 अप्रैल को वर्तमान सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक हो सकती है। इसके ठीक अगले दिन यानी 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इस्तीफे के तुरंत बाद एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नए नेता का औपचारिक चुनाव और सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली है। उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके साथ ही नीतीश कुमार उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जो लोकसभा, राज्यसभा, बिहार विधानसभा और विधान परिषद चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें