मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

उज्जैन : श्रावण मास में बाबा महाकाल के भांग श्रृंगार की बुकिंग फुल!

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का प्रतिदिन भांग से श्रृंगार होता है। भक्त अपने या परिजन के जन्म दिन पर अथवा किसी विशेष कार्य के पूर्ण होने पर भगवान के भांग से श्रृंगार हेतु 11 हजार रू. की रसीद काउंटर से कटवाते हैं। यही स्थिति श्रावण मास के लिए हर वर्ष होती है।इस वर्ष श्रावण मास में प्रतिदिन भगवान के होनेवाले भांग श्रृंगार हेतु बुकिंग फुल हो चुकी है।काउंटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुलाई से प्रारंभ होनेवाले श्रावण मास का समापन 9 अगस्त को होगा।श्रृंगार हेतु इन तारीखों में अब कोई दिन खाली नहीं बचा है। यह उल्लेखनीय है कि बाबा महाकाल का प्रतिदिन सायं 7 बजे शुद्ध भांग से दिव्य श्रृंगार किया जाता है। इसमें करीब साढ़े तीन किग्रा भांग, सूखे मेवे,नवीन वस्त्र,पूष्प आदि लगते हैं। इसीलिए 11 हजार रू. की रसीद भक्त कटवाते हैं। इसके बदले मंदिर प्रबंध समित संबंधित भक्त को परिवार के साथ आरती के विशेष दर्शन हेतु अनुमति पत्र प्रदाय करती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें