मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

बमबाजी से दहला पटना बीएन काॅलेज का छात्रावास, छात्राें ने किया सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बमबाजी से दहला पटना बीएन काॅलेज का छात्रावास, छात्राें ने किया सड़क जाम

पटना। पटना यूनिवर्सिटी के बीएन कॉलेज के छात्रावास में बमबाजी हुई है। बमबाजी से बीएन कॉलेज का छात्रावास दहल उठा है।मंगलवार काे दाेपहर में इस छात्रावास में हुई बमबाजी से आपस पास का पूरा इलाका सहम गया है। बताया जा रहा है कि यहां आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद छात्रावास में सैकड़ों छात्र घुस गए। इसके बाद लगातार यहां बमबाजी हुई है। जानकारी के अनुसार, यहां छात्रावास में रहनेवाले छात्रों की स्थानीय लोगों से मारपीट हुई थी। इसके बाद अब छात्रावास के अंदर बमबाजी की बात सामने आ रही है। मारपीट का आराेप छात्रावास के छात्राें पर लगा है। बमबाजी के बाद छात्राें ने काॅलेज के प्रचार्या का घेराव किया है। बमबाजी में एक छात्र के घायल हाेने की सूचना है। फिलहाल माैके पर पहुंची पुलिस काॅलेज की सीसीटीव कैमरा चेक कर छानबीन में जुट गयी है।कॉलेज कैंपस में बमबाजी के बाद बीएन कॉलेज के छात्रों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे वहां से आने-जानेवाले लोगों को परेशानी हुई। बाद में पुलिस ने उग्र लोगों को समझा बुझा कर मुख्य सड़क को जाम मुक्त किया। जानकारी के अनुसार, बमबाजी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंच चुकी है। छात्रावास के अंदर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें खून के छींटे नजर आ रहे हैं। फिलहाल इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें