मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:18 · नई दिल्ली संस्करण

कुवैत-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट में बम धमकी से मचा हड़कंप, मुंबई में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कुवैत-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट में बम धमकी से मचा हड़कंप, मुंबई में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई। कुवैत से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम धमकी मिलने के बाद मुंबई में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एक धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर उतारकर खाली कराया गया।

मुंबई एटीसी को सूचित किया गया कि हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक धमकी भरा ईमेल मिला है।

इसमें कहा गया कि इंडिगो फ्लाइट 6ई-1234 (केडब्ल्यूआई–एचवाईडी) में बम होने की आशंका है।

विमान में 228 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। ऐहतियात के तौर पर विमान को तुरंत मुंबई की ओर मोड़ दिया गया।

लैंडिंग के बाद सीआईएसएफ और बम स्क्वाड ने विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर सभी यात्रियों को उतारा और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। अभी धमकी की जांच चल रही है।

इससे पहले 1 नवंबर को भी इंडिगो की जेद्दाह-हैदराबाद फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस दौरान भी विमान को मुंबई में ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

धमकी वाले ईमेल में दावा किया गया था कि विमान में आईएसआई और एलटीटीई के ऑपरेटिव्स हैं और वे मद्रास एयरपोर्ट पर विस्फोट को अंजाम दे सकते हैं। यह मेल एक व्यक्ति पपिता रंजन की आईडी से भेजा गया था, लेकिन विमान की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

27 नवंबर को दिल्ली से अहमदाबाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2939 की कार्गो होल्ड में अचानक धुआं देखने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर रात 10:20 बजे उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

सौभाग्य से सभी यात्री सुरक्षित थे।

इसके अलावा 10 नवंबर को स्पाइसजेट के एक विमान के इंजन में खराबी की सूचना मिलने पर उसे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। लगातार धमकी भरे ईमेल और तकनीकी खराबियों के कारण हाल के दिनों में भारत में इमरजेंसी लैंडिंग के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें