मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

सूरीनाम को हराकर बोलीविया ने बनाई वर्ल्ड कप प्लेऑफ के फाइनल में जगह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सूरीनाम को हराकर बोलीविया ने बनाई वर्ल्ड कप प्लेऑफ के फाइनल में जगह

मेक्सिको सिटी। बोलीविया ने इंटर-कॉन्फेडरेशन प्लेऑफ सेमीफाइनल मुकाबले में सूरीनाम को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ ही बोलीविया की टीम 32 साल में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप खेलने के और करीब पहुंच गई है। बोलीविया की भिड़ंत अब इराक से होगी।

हाफ टाइम के ठीक बाद बीबीवीए स्टेडियम में लियाम वैन गेल्डेरेन ने छह-यार्ड बॉक्स के अंदर हाथापाई के बाद गोल करके सूरीनाम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में बोलीविया ने जोरदार वापसी की। 72वें मिनट में मोइसेस पनियागुआ ने गोल करके स्कोर को 1-1 कर दिया। फिर सिर्फ सात मिनट बाद मिगुएल टेरसेरोस ने पेनल्टी पर गोल दागकर बोलीविया को 2-1 की बढ़त दिला दी, जो आखिर तक कायम रही।

इस जीत के साथ बोलीविया अब अगले अहम मुकाबले में मंगलवार को इराक से भिड़ेगा। इराक 1986 से वर्ल्ड कप फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया है, जबकि बोलीविया 1994 में अमेरिका में हुए संस्करण के बाद पहली बार विश्व कप में अपनी जगह बनाने का प्रयास कर रहा है। इस मुकाबले से तय होगा कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 का टिकट किसे मिलेगा। फीफा विश्व कप का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक संयुक्त राज्य अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में होना है।

दूसरी ओर, यूरोपियन क्वालिफिकेशन में भी कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। बोस्निया और हर्जेगोविना और चेकिया ने पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल कर वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। बोस्निया और हर्जेगोविना ने रोमांच से भरे मुकाबले में वेल्स को हराया। वहीं, चेकिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शूटआउट में आयरलैंड को शिकस्त दी।

अब बोस्निया का मुकाबला इटली से होगा, जबकि चेकिया का सामना डेनमार्क से होगा।

इसके अलावा, विक्टर ग्योकेरेस ने शानदार हैट्रिक लगाकर स्वीडन की टीम को यूक्रेन के खिलाफ जीत दिलाई। अब स्वीडन का मुकाबला पोलैंड से होगा। पोलैंड ने आखिरी मैच में अल्बानिया को हराया था। वहीं, कोसोवो का सामना तुर्किये से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला प्रिस्टिना में खेला जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें