मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

तेज बहाव में बह जाने से लापता सीआईएसएफ जवान का शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज बहाव में बह जाने से लापता सीआईएसएफ जवान का शव बरामद

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर स्थित गुलमी वाटरफॉल में महाशिवरात्रि के अवसर पर घूमने गए नगरनार स्थित एनएमडीसी प्लांट में सब-इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ सीआईएसएफ का एक जवान आकाश चौधरी की मौत पानी में डूबने से हो गई।महाशिवरात्रि के दिन से लापता चल रहे अधिकारी का शव आज मंगलवार काे बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को नगरनार लाया गया, जहां से परिजन उसे अंतिम संस्कार के लिए हरियाणा ले जाएंगे।उल्लेखनीय है कि, महाशिवरात्रि के अवसर पर सीआईएसएफ के पांच-छह जवान ओडिशा सीमा क्षेत्र में स्थित गुलमी वाटरफॉल घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि सभी साथी वहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे। भोजन के बाद एक सब-इंस्पेक्टर नहाने के लिए नदी में उतरे, तभी अचानक तेज बहाव में बह गए और देखते ही देखते पानी में लापता हो गए। साथियों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब काफी देर तक उनका कोई पता नहीं चला तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगातार चली खोजबीन के बाद आखिरकार जवान का शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें