मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

बिलासपुर : अरपा नदी में वकील का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिलासपुर : अरपा नदी में वकील का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। जिले के अरपा नदी में बने पुराने पुल के पास उतराता हुआ शव मिला। मृतक की पहचान भाटापारा निवासी हाईकोर्ट के वकील राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है, जो मंगला में निवासरत थे। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच का रही है। रोज की तरह बीती रात रिवर व्यू और अरपा के पुलों पर युवकों का जमावड़ा लगा हुआ था। कुछ युवक मोबाइल से तस्वीरें ले रहे थे, इस दौरान उन्हें नदी की तेज धार में किसी व्यक्ति का हाथ दिखाई दिया। माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे नदी से बाहर निकलवाकर आज शनिवार सुबह पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. युवकों से जानकारी लेकर पुलिस ने लाश बाहर निकालने की कवायद शुरू की। शुक्रवार देर रात एसडीआरएफ टीम ने भारी मशक्कत के बाद लाश बाहर निकाला। मृतक की पहचान हाईकोर्ट अधिवक्ता राहुल अग्रवाल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मूलतः भाटापारा के रहने वाले अधिवक्ता राहुल अग्रवाल पिछले सात सालों में मंगला में रहकर हाईकोर्ट में वकालत कर रहे थे। गुरुवार रात वे अपने-एक दोस्त की शादी में मोपका गए हुए थे।उसके बाद रात 12 बजे से उनकी कार अरपा पुल के बीचों बीच खड़ी थी। उक्त कार को लावारिस हालत में खड़ी देख कुछ लोगों ने को सूचना दी, रात तीन बजे पुलिस कार को उठाकर थाने ले गई। इधर शुक्रवार काे अधिवक्ता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई गई। अरपा में लाश दिखने की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची। अरपा में लाश उस स्थान के नीचे दिखी, जिस स्थान पर पुल के ऊपर कार खड़ी थी। पुलिस के प्रारंभिक जांच में युवक के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि पाेस्टमार्टम आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें