मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के लुत्ती बांध हादसे में छह वर्षीय नाबालिग का शव बरामद, अभी भी दो लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के लुत्ती बांध हादसे में छह वर्षीय नाबालिग का शव बरामद, अभी भी दो लापता

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के धनेशपुर ग्राम में हुए लुत्ती बांध हादसे में गुरुवार सुबह एक और शव पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया है। अब तक पुलिस की टीम ने पांच शव बरामद कर लिया है। अभी भी दो लापता है, पुलिस टीम लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी है।इस मामले में बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने बताया कि हमारी पुलिस टीम 24 घंटे लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को लापता कार्तिक का शव आज सुबह करीब आठ बजे मिल गया है। अभी भी दो लापता है जिनकी तलाश जारी है।लुत्ती बांध हादसे में अब तक पांच लोगों के शव बरामद हो गए हैं। इसमें एक ही परिवार के छह लोग शामिल हैं। पुलिस अब तक पीड़िता की मां बतसिया सिंह, भाभी चिंता सिंह, छोटी भाभी रजंती सिंह, बहन की छोटी बेटी प्रिया और भतीजा कार्तिक सिंह का शव बरामद कर लिया है। इसी परिवार की एक और सदस्य भतीजी वंदना सिंह और एक अन्य लापता हैं, जिसकी तलाश जारी है।उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार की रात को हुए हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों समेत कुल सात लोग लापता हो गए थे, जिनमें से अब तक एक ही परिवारके पांच लोगों के शव बरामद हो गए हैं जबकि इस परिवार एक सदस्य के अलावा एक अन्य सहित अभी दो लोगों के शव नहीं मिल सके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें