मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

नक्सलियों के मंसूबों पर वार, कांकेर में बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नक्सलियों के मंसूबों पर वार, कांकेर में बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत कांकेर-नारायणपुर सीमा के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के एक डंप से सुरक्षाबलों ने हथियार, लॉन्चर, टिफिन आईईडी (तात्कालिक विस्फोटक उपकरण), पाइप बम व अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है। बरामद विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया। कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार कोयलीबेड़ा क्षेत्र के हेटारकसा, पल्लाहूर और जपमारका गांवों के मध्य जंगल-पहाड़ी इलाके में सघन सर्चिंग अभियान के दौरान बुधवार काे सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के छिपाए गए डंप का पता लगाया। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की। सुरक्षाबलों ने डम्प से एक 303 रायफल मैगजीन, एक बीजीएल लॉन्चर, 303 रायफल के 4 राउंड, एके-47 के 30 राउंड, एसएलआर के 4 राउंड, 10 बीजीएल सेल, लगभग 3 किलोग्राम का टिफिन आईईडी, 2 पाइप बम एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है। बरामद टिफिन आईईडी, पाइप बम और बीजीएल सेल को सुरक्षा की दृष्टि से बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।

कांकेर पुलिस ने बताया कि नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान पूरी सतर्कता के साथ जारी रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें