मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

बाड़मेर,जैसलमेर,जोधपुर और बीकानेर में धमाके, एयरपोर्ट बंद,परीक्षाएं और चुनाव स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बाड़मेर,जैसलमेर,जोधपुर और बीकानेर में धमाके, एयरपोर्ट बंद,परीक्षाएं और चुनाव स्थगित

जयपुर। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे राजस्थान के जिलों में ड्रोन हमलों की आशंका और धमाकों के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया। आज सुबह बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा के कई इलाकों में तेज धमाकों की जानकारी मिली है। ग्रामीणों ने आसमान से गिरती मिसाइलनुमा चीजें और ड्रोन के टुकड़े देखे।बालोतरा के गिड़ा क्षेत्र में धमाके के साथ एक भारी वस्तु जमीन पर गिरी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस, सेना और प्रशान की टीमें मौके पर पहुंचीं। जैसलमेर के बड़ोड़ा गांव में भी ड्रोन के टुकड़े मिले।इससे पहले शुक्रवार रात पाकिस्तान की ओर से जैसलमेर और बाड़मेर में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए गए, जिन्हें भारतीय सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया।भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने सुरक्षा के मद्देनजर बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, किशनगढ़ और उत्तरलाई एयरपोर्ट को 14 मई तक बंद करने का फैसला किया है। किशनगढ़ एयरपोर्ट 15 मई की सुबह 5:29 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा।राजस्थान हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी ने 15 मई से शुरू होने वाली एमबीबीएस और नर्सिंग परीक्षाएं अगली सूचना तक स्थगित कर दी हैं।वहीं, बॉर्डर से सटे जिलों में पंचायत उपचुनाव भी रोक दिए गए हैं। अलवर में सभी सार्वजनिक आयोजनों और शादियों में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है।जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर में रात 12 से सुबह चार बजे तक ब्लैकआउट लागू किया गया है। हालात को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने 336 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाई है और सभी अस्पतालों को विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।राज्य सरकार ने सीमावर्ती जिलों के लिए 19 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट जारी किया है। साथ ही शनिवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है ताकि स्थिति की समीक्षा की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें