मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर खड़ी श्रमिक एक्सप्रेस में ब्लास्ट,आरपीएफ जवान की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर खड़ी श्रमिक एक्सप्रेस में ब्लास्ट,आरपीएफ जवान की मौत

पटना/मुजफ्फरपुर। राज्य के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह वलसाड से पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस की बोगी में आग लगने के दौरान ब्लास्ट होने से आरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक प्लेटफार्म संख्या पांच पर यात्रियों के उतरने के कुछ देर बाद एसी बोगी में आग लग गई और बोगी से धुंआ निकालने लगा। आग बुझाने के लिए आरपीएफ का एक जवान बोगी में चढ़ गया और आग बुझाने लगा। आग बुझाने के दौरान अग्निशमन यंत्र ब्लास्ट कर गया, जिससे जवान को गंभीर चोटें आईं और उसका चेहरा झुलस गया। स्थानीय रेलवे पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर रूप से जख्मी जवान को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आईजी जंक्शन पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। इस बाबत रेल आईजी अमरेश कुमार ने बताया कि आग बुझाने के दौरान आरपीएफ जवान की मौत हो गई है। जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें