मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

नासिक के आर्टिलरी सेंटर में विस्फोट, दो अग्निवीरों की मौत, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नासिक के आर्टिलरी सेंटर में विस्फोट, दो अग्निवीरों की मौत, एक घायल

मुंबई नासिक जिले के आर्टिलरी सेंटर में प्रशिक्षण सत्र के दौरान एक तोप का गोला अचानक फट जाने से दो अग्निवीरों की मौत हो गई। इस घटना में एक अग्निवीर गंभीर रूप से घायल हो गया, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले की जांच देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।पुलिस के अनुसार देश में अग्निपथ योजना शुरू होने के बाद से अग्निवीर इसी क्षेत्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं। गुरुवार को जवानों के एक बैच को अभ्यास के लिए शिंगवे बहुलाला फायरिंग रेंज में लाया गया था। इस स्थान पर दो अग्नि वीरों को तोप के गोले लोड करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था लेकिन उसी समय अचानक जबरदस्त धमाका हो गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी तेज थी कि बम का गोला दोनों जवानों के शरीर में घुस गया और एक जवान झुलस गया। इस घटना के बाद तीनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने अग्निवीर गोहिल सिंह (उम्र 20) और सैफत शित (उम्र 21) को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में झुलसे एक जवान का इलाज अस्पताल में जारी है। इस घटना की प्रारंभिक जांच पुलिस कर रही है, लेकिन मामले की जांच सेना की ओर से की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें