मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

ढाका में ब्लास्ट: मोगाबाजार फ्लाई ओवर से फेंका गया बम, युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ढाका में ब्लास्ट: मोगाबाजार फ्लाई ओवर से फेंका गया बम, युवक की मौत

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम विस्फोट की खबर है। इस ब्लास्ट में 21 साल के युवक की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से इसकी जानकारी दी है।

द डेली स्टार के अनुसार पुलिस ने बताया कि मोगबाजार फ्लाईओवर से बदमाशों द्वारा फेंके गए एक क्रूड बम धमाके में 21 साल के सियाम नाम के एक युवक की मौत हो गई।

घटना मोगबाजार मोड़ इलाके में बांग्लादेश मुक्तिजोद्धा संसद सेंट्रल कमांड (स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक) के सामने हुई। सियाम, मोगबाजार में जाहिद कार डेकोरेशन में काम करता था।

वहीं प्रमुख मीडिया आउटलेट ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (रमना डिवीजन) के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) मसूद आलम ने घटना की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि विस्फोटक सीधे सियाम पर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हमला किसने किया फिलहाल इसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि जब बम फटा, तब सियाम सड़क पर एक दुकान से नाश्ता लेने जा रहा था। घटना की जांच जारी है।

बता दें कि शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में उसके परिजनों ने उसको पहचान लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। बम फेंकने वाले कितने थे फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हुआ है।

बांग्लादेश के हालात पिछले कुछ महीनों से काफी संवेदनशील बने हुए हैं।

हाल ही में युवा नेता उस्मान हादी की मौत फिर हिंदू श्रमिक की मॉब लिंचिंग से माहौल काफी संजीदा हो गए हैं।

हादी को 12 दिसंबर को ढाका के बिजोयनगर इलाके में एक चुनावी अभियान के दौरान नकाबपोश बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी, जिसकी 18 दिसंबर को सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। वहीं, 18 दिसंबर की रात हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या कर दी गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें